Terms & Conditions

नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)

ANDOFFSET.COM का उपयोग करने या ऑर्डर देने पर आप निम्नलिखित नियम एवं शर्तों से सहमत माने जाएंगे।

1. सेवाएँ

ANDOFFSET.COM एक B2B Printing Portal है, जहाँ प्रिंटिंग से संबंधित सेवाएँ एवं उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं। कंपनी किसी भी समय सेवाओं, मूल्य या नियमों में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

2. ऑर्डर एवं भुगतान

  • सभी ऑर्डर उपलब्धता एवं स्वीकृति के अधीन होंगे।
  • उत्पादन शुरू होने से पहले पूर्ण भुगतान आवश्यक है।
  • केवल कंपनी के अधिकृत बैंक खाते में किए गए भुगतान के लिए ही कंपनी जिम्मेदार होगी।

3. डिज़ाइन एवं प्रिंटिंग

  • अंतिम डिज़ाइन, कंटेंट, स्पेलिंग एवं साइज की पुष्टि ग्राहक की जिम्मेदारी होगी।
  • Approved Artwork के बाद किसी भी त्रुटि के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी।
  • प्रिंटिंग में 5%–10% तक Color Variation सामान्य माना जाएगा।

4. डिलीवरी

डिलीवरी समय अनुमानित है। ट्रांसपोर्ट, कूरियर या अन्य बाहरी कारणों से होने वाली देरी या नुकसान के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी।

5. गुणवत्ता एवं शिकायत

किसी भी गुणवत्ता संबंधी शिकायत की सूचना 7 दिनों के भीतर देना आवश्यक है। जांच के बाद आवश्यकता अनुसार Reprint, Replacement या Discount दिया जा सकता है।

6. रद्दीकरण एवं रिफंड

Production शुरू होने से पहले ही ऑर्डर रद्द किया जा सकता है। Production शुरू होने के बाद ऑर्डर रद्द या Refund स्वीकार नहीं किया जाएगा।

7. प्रतिबंधित सामग्री

नकली, कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली, अवैध या प्रतिबंधित सामग्री के ऑर्डर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी ग्राहक की होगी।

8. दायित्व

कंपनी की अधिकतम जिम्मेदारी संबंधित ऑर्डर की भुगतान राशि तक सीमित होगी। किसी भी अप्रत्यक्ष या व्यावसायिक नुकसान के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी।

9. सदस्यता

कंपनी किसी भी सदस्य या चैनल पार्टनर की Membership या सेवाएँ बिना पूर्व सूचना के निलंबित या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

10. न्याय क्षेत्र

सभी विवाद केवल जोधपुर, राजस्थान के न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र में होंगे।